नरसिंहपुर, 2 सितम्बर 2025।
परिवहन विभाग ने आज शहर की गल्ला मंडी व रैक प्वाईंट आदि पर जो परिवहन कार्य किये जा रहे क्षेत्र में संचालित हो रहे बिना फिटनेस, परमिट व बीमा (अनफिट) ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुल 14 मालवाहक वाहन की जांच की गई जिनमें से । इनमें वाहन क्रमांक MP22G4163 बिना फिटनेस, MP20GB1102 बिना फिटनेस तथा MP49G0953 बिना फिटनेस व बीमा के पाए गए।
जप्त किए गए वाहनों को सुरक्षित रूप से परिवहन कार्यालय नरसिंहपुर में रखा गया है। इस कार्रवाई में जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।









