नरसिंहपुर पुलिस ने दीपावली पर लौटाई खुशियाँ, डेढ़ वर्ष से लापता माँ-बेटी केरल से सकुशल बरामद!”

नरसिंहपुर / 22 अक्टूबर 2025

*नरसिंहपुर पुलिस ने दीपावली पर परिवार को लौटाई खुशियॉ*
• *ढेड़ वर्ष से लापता महिला व अवोध बच्ची की बच्ची को केरल से किया गया दस्तयाब।*
• *सकुशल मिलाया परिजनों से खुशी से झूम उठा पूरा परिवार।*

प्रार्थी द्वारा चौकी सालीचौका, थाना गाडरवारा में सूचना दी गई कि उसकी पत्नी, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो अपनी छोटी बच्ची के साथ बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है।
प्रार्थी द्वारा अपने स्तर पर आस-पास, रिश्तेदारों व परिचितों के यहां काफी तलाश की गई, परंतु कहीं से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गाडरवारा में दिनांक 05.07.2024 को गुम इंसान पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया :*
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में लंबित अपहृत नाबालिग बालिकाओं एवं गुमशुदा महिलाओं के प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपरोक्त मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गुमशुदा महिला एवं उसकी बच्ची की शीघ्र दस्तयाबी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर महिला एवं बालिका की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
*गुमशुदा महिला एवं उसकी अवोध बच्ची की तलाश हेतु सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी का संकलन किया गया :*
गुमशुदा महिला एवं उसकी अवोध बच्ची की शीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा इश्तेहार जारी किए गए तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप के अंतरराज्यीय ग्रुपों सहित अन्य संचार माध्यमों के माध्यम से गुमशुदा के संबंध में जानकारियाँ साझा की गईं, ताकि महिला एवं बच्ची की तलाश को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
*नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किए गए अथक प्रयासों के चलते गुमशुदा के केरल में होने की मिली जानकारी :*
पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु किए गए प्रभावी प्रयासों के चलते जानकारी प्राप्त हुयी कि उक्त गुमशुदा वर्तमान में त्रिसुर, केरल में है। प्राप्त प्राप्त हेते ही पुलिस टीम तत्काल केरल के लिए रवान की गयी जो शासकीय महिला मंदिरम, रामावरमपुरम, त्रिसुर केरल पहुँचकर गुमशुदा महिला को मय बच्ची के दिनांक 16.10.2025 को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुयी।

*लगभग डेढ़ वर्ष से लापता महिला एवं अवोध बच्ची को दीपावली से पूर्व परिजनों से मिलाकर लौटाई गई खुशियाँ – नरसिंहपुर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही :*
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अथक परिश्रम, निरंतर प्रयास, तकनीकी विश्लेषण और सूझबूझ के साथ की गई प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप लगभग डेढ़ वर्ष से लापता महिला एवं उसकी एक अवोध बच्ची को सकुशल तलाश कर दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी के उपरांत दोनों को विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर दीपावली से पूर्व उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस की इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्यवाही से परिवार में एक बार फिर खुशियाँ लौट आईं हैं। इस सफल कार्यवाही से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

*गुमशुदा महिला की तलाश एवं पतासाजी में इनकी रही सराहनीय भूमिकाः* उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के साथ चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक मनोज भारद्वाज, आरक्षक जमना प्रसाद रजक की सराहनीय भूमिका रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!