“नरसिंहपुर पुलिस की कार्रवाई : स्मैक तस्कर गिरफ्तार, बाढ़ में फंसे 7 ग्रामीणों की जान बचाई”!

नरसिंहपुर / 10 सितम्बर 2025

नशे के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी
➡️ ₹ 72 हजार मूल्य की 7.20 ग्राम स्मैक जप्त।
➡️ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, अवैध कारोबार करने वालों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाहियाँ की जा रही हैं।

👉 थाना स्टेशनगंज पुलिस की गिरफ्त में अवैध मादक पदार्थ स्मैक का कारोबारी :
• आरोपी : सलमान खान निवासी मगरधा, थाना स्टेशनगंज
• जप्ती : लगभग ₹ 72 हजार मूल्य की 7.20 ग्राम स्मैक
• वैधानिक कार्यवाही : आरोपी के विरूद्ध धारा 8 (ए) (सी) ,21 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
👉 कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक, रत्नाकर हिंगवे, उप निरी. मुकेश बिसेन, प्रआर.आशीष मिश्रा, वरि.आर.संजय पाण्डेय, वरि.आर.लक्ष्मी नागपुरे की सराहनीय भूमिका रही है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

👉 बाढ़ आने के कारण नदी के टापू में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
👉 ग्राम तूमड़ा, थाना सांईखेडा का ममला
👉 नदी में अचानक बाढ़ आने से टापू में फस गए थे 7 ग्रामीण

उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना के द्वारा अत्यधिक बारिश के मौसम को देखते हुये लगातार नदी नालो पर सतर्क रहने हेतु जिले के समस्त थानों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
आज दिनांक 10.09.2025 थाना सांईखेड़ा मे सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम तूमड़ा में दूधी नदी अचानक उफान पर आ गयी थी, जिसके चलते कुछ ग्रामीण नदी के बहाव में बीच टापू पर फंस गये है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना साँईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये अन्य विभागों में तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव तथा एनडीआरएफ एवं स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही प्रारंभ की तथा मोटर बोट तथा स्थानीय नाविको की मदद से उक्त टापू पर फंसे हुये ग्रामीणों का सुरक्षित बचाव कर बाहर निकाला गया।

👉 ग्रामीणों के नाम :
• सुमन बाई पत्नी कठोरी कुशवाहा
• रजन बाई पत्नी मुन्नालाल कुशवाहा
• खुम्मा पिता भूरा कुशवाहा
• विनोद कुशवाहा पिता देवी सिंह कुशवाहा
• विजय पिता रामदीन कुशवाहा
• मुन्ना पिता छोटेलाल कुशवाहा
• आशीष पिता मुन्नालाल कुहावाहा सभी निवासी तुमडा थाना साईंखेड़ा
👉 कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में सांईखेड़ा तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सांईखेड़ा उनि प्रकाश पाठक, सउनि सतीश सिंह राजपूत, आरक्षक सुदीप बागरी, तथा एनडीआरएफ से सैनिक हरिकिशन रजक, सैनिक केहर सिंह, सैनिक नरवर सिंह कौरव, सैनिक रामरतन श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त सराहनीय कार्यवाही करने वालें अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रशसा की गयी एवं पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!