नरसिंहपुर। देश के सबसे बड़े म्यूजिक शो इंडियन आइडल के मंच पर इस बार कुछ हटकर देखने को मिला। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से पहुंचे एक युवक ने जजेस के सामने गाना तो गाया, लेकिन अंदाज ऐसा था कि श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह भी ठहाके लगाने लगे।
युवक ने मंच पर पहुंचकर बताया कि वह नरसिंहपुर से आया है, और फिर अनोखे तरीके से पिलम्बिंग पाइप से संगीत निकालते हुए गाना शुरू कर दिया। उसके इस मजाकिया लेकिन आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने जजेस और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया।
हालांकि युवक को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा.
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिले के लोग युवक की प्रतिभा और कॉन्फिडेंस की खूब सराहना कर रहे हैं।
#IndianIdol #NarsinghpurPride #ViralTalent #SingingWithStyle









