“नरसिंहपुर अपडेट : किसानों को भावांतर का लाभ, उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित, बाल विवाह पर रोक की अपील, स्थापना दिवस की तैयारी और ‘रन फॉर यूनिटी’ की गूंज”!

नरसिंहपुर / 30 अक्टूबर 2025

भावांतर योजनांतर्गत जिले में अब तक 1457 किसानों के द्वारा 18 हजार 915 क्विंटल सोयाबीन विक्रय किया

नरसिंहपुर, 30 अक्टूबर 2025. मध्यप्रदेश शासन द्वारा 24 अक्टूबर से समस्त कृषि उपज मंडियों तथा चिन्हित मंडियों में भावांतर योजना लागू की जा रही है। नरसिंहपुर जिले में यह योजना 05 मंडियों नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, तेदूखेडा तथा सिहोरा की उपमंडी में प्रभावशील सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है। कलेक्टर  रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में वृहद स्तर पर व्यापक प्रचार- प्रसार किया गया। भावांतर योजनांतर्गत जिले में कुल 13 हजार 653 किसानों ने अपना पंजीयन कराया। जिले की सभी मंडियों में भावांतर योजनांतर्गत अब तक 1457 किसानों से 18 हजार 915 क्विंटल सोयाबीन विक्रय किया गया है। यह योजना 15 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगी। उक्त अवधि में मंडी में उपज विक्रय करने पर ही योजना का लाभ प्राप्त होगा। उप संचालक कृषि ने योजनांतर्गत पंजीकृत जिले के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं।
कलेक्टर  रजनी सिंह ने  लक्ष्मी काछी को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा!”

 

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

2️⃣ अनुकंपा नियुक्ति समाचार
👉 “कलेक्टर रजनी सिंह ने लक्ष्मी काछी को सौंपी अनुकंपा नियुक्ति”

रजनी सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गोटेगांव जिला नरसिंहपुर की  लक्ष्मी पति स्व.  नीलेश कुमार काछी को अनुकंपा नियुक्ति पत्र का आदेश सौंपा है। जारी आदेश के मुताबिक स्व.  नीलेश काछी की शासकीय सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी  लक्ष्मी काछी को रिक्त चतुर्थ श्रेणी पानीवाला के पद पर आदिवासी पो.मै. बालक छात्रावास नरसिंहपुर में अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।

 

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

3️⃣ बाल विवाह रोकथाम अपील
👉 “कलेक्टर रजनी सिंह की अपील,  बाल विवाह रोकने में सभी सेवा प्रदाता निभाएं जिम्मेदारी”

 

नरसिंहपुर जिले में देवउठनी ग्यारस के अवसर पर और देवउठनी ग्यारस के बाद जिले में अधिक से अधिक विवाह होने की संभावना रहती है। कलेक्टर  रजनी सिंह ने जिले के समस्त विवाह में सेवा देने वाले सेवा प्रदाता जैसे धर्मगुरु- पंडित, मौलवी, कॉजी एवं अन्य, प्रिंटिंग प्रेस, हलवाई, केटरर, घोड़ी वाले, शादी में किराए पर अपने वाहन लगाने वाले, बैंड- बाजा, मैरिज गार्डन, ब्यूटी पार्लर, सभी समाजों के मुखिया, वरिष्ठ नागरिक, समाज के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार- नातेदार सभी से अनुरोध किया है कि बालक- बालिका आयु स्कूल की मार्कशीट/ अंकसूची व जन्म प्रमाण पर देखकर ही अपनी सेवाएं दे और विवाह में शामिल हों। बाल विवाह होने पर बालक- बालिका की शिक्षा पर अंकुश लग जाता है और बालिका के गर्भ धारण कर लेने से मृत्यु होने का खतरा भी रहता है। इसके अलावा जन्म लेने वाले बच्चें भी कुपोषित होने की संभावना रहती है।

उन्होंने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार बालिका की 18 वर्ष से कम आयु और बालक की 21 वर्ष से कम आयु पर विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानून अपराध है। ऐसा करने पर दोषियों पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के नियमानुसार सजा व अर्थदण्ड का प्रावधान है। बाल विवाह की सूचना मिलने पर ग्राम स्तर पर पंचायत सचिव, प्राधानध्यापक, थाना प्रभारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शहरी क्षेत्र से बाल विवाह की सूचना मिलने पर सेक्टर पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास, प्राधानाध्यापक, थाना प्रभारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला स्तर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य, कलेक्टर कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 100 पर भी शिकायत कर सकते है!

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

 

4️⃣ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस तैयारी
👉 “नरसिंहपुर में 1 नवम्बर को मप्र स्थापना दिवस समारोह, सीईओ ने की तैयारियों की समीक्षा”

 

. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गजेन्द्र सिंह नागेश ने गुरूवार को स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संदीप भूरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  राधेश्याम वर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में एक नवंबर 2025 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर  रजनी सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को विभिन्न कार्य/ दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करने को कहा है।

जारी आदेश के मुताबिक मंच संचालन के लिए उच्च श्रेणी शिक्षक  संजय चौबे, उमा. शिक्षक  दीपक अग्निहोत्री व प्राचार्य  विभा दुबे, शामियाना एवं कुर्सी व्यवस्था के लिए जिला आबकारी अधिकारी नरसिंहपुर  ब्रजेन्द्र कोरी, माईक व साउंड तथा डाईस की व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नरसिंहपुर श्री अरविंद किटहा, कार्यक्रम स्थल पर जनरेटर एवं विद्युत व्यवस्था के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग नरसिंहपुर  अमित चौहान, मंच की साज- सज्जा, गेट की सजावट, साफ- सफाई व पेयजल व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरसिंहपुर  नीलम चौहान, गमले, गुलस्ता एवं फूल-माला की व्यवस्था के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग नरसिंहपुर श्री दिनेश कोतू, निमंत्रण पत्र, प्रशस्ति पत्र मुद्रण एवं वितरण व्यवस्था अनुविभागीय राजस्व अधिकारी  मणिन्द्र कुमार सिंह, मंच पर जलपान की व्यवस्था के लिए जिला खनिज अधिकारी नरसिंहपुर  ओपी बघेल, रंगीन ध्वज के लिए कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यां.वि. नरसिंहपुर  आरएस ठाकुर, मिष्ठान वितरण व्यवस्था के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर  देवेन्द्र खोबरिया, राष्ट्रीय ध्वज व्यवस्था के लिए रक्षित निरीक्षक नरसिंहपुर, बैठक व्यवस्था के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर  मणिन्द्र कुमार सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर  संदीप नेमा व जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग नरसिंहपुर  प्रियंका राय, चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर  मनीष मिश्रा, मुख्यमंत्री जी का संदेश, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए जिला जनसम्पर्क अधिकारी नरसिंहपुर  कमल किशोर मेरावी, प्रदर्शनी व्यवस्था के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र नरसिंहपुर  पंकज पटेल व डीपीएम एनआरएलएम नरसिंहपुर  मीना परते और रंगोली प्रतियोगिता के लिए डीपीओ महिला एवं बाल विकास  राधेश्याम वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरसिंहपुर  नीलम चौहान और प्राचार्य पीजी कॉलेज नरसिंहपुर  आरबी सिंह को दायित्व सौंपे गए हैं।

 

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

5️⃣ उर्वरक उपलब्धता स्थिति
👉 “जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण,  किसानों के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था शीघ्र

. उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नरसिंहपुर  मोरिस नाथ ने बताया कि कलेक्टर  रजनी सिंह के निर्देशन में जिले के किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में यूरिया 2 हजार 615 मी.टन, डीएपी एक हजार 282 मी.टन, एनपीके एक हजार 997 मी.टन और एसएसपी 7 हजार 968 मी.टन उपलब्‍ध है।

उन्होंने बताया कि जिले में लगातार उर्वरकों की रैक प्राप्‍त हो रही है। नरसिंहपुर रैक प्‍वाइंट पर 28 अक्टूबर को इफको डीएपी प्लस एनपीके 3084 मी. टन प्राप्‍त हुई है, जो शासन द्वारा निर्धारित अनुपात के अनुसार भण्‍डारित किया गया और समितियों में फीडिंग कार्य जारी है। आगामी दिवस में गाडरवारा रैक प्‍वाइंट पर इफको यूरिया 2600 मी.टन रैक प्रस्‍तावित है, जिसे जिले के डबल लॉक केन्‍द्रों, समितियों एवं निजी विक्रेतों के प्रतिष्‍ठान पर फीड कराया जायेगा। जिले के मार्कफेड डबल लॉक केन्द्रों में 212 मी. टन यूरिया, 386 मी. टन डीएपी, 869 मी. टन एनपीके व 2200 मी. टन एसएसपी, पैक्स समितियों में 1594 मी. टन यूरिया, 466 मी. टन डीएपी, 259 मी. टन एनपीके व 1066 मी. टन एसएसपी, एमपी एग्रो में 81 मी. टन डीएपी, 35 मी. टन एनपीके व 30 मी. टन एसएसपी और निजी विक्रेताओं में 809 मी. टन यूरिया, 349 मी. टन डीएपी, 834 मी. टन एनपीके व 4672 मी. टन एसएसपी उपलब्ध है। इसके अलावा नरसिंहपुर और करकबेल डबल लॉक केन्‍द्र में यूरिया का स्‍टॉक गाडरवारा प्रस्‍तावित रैक से भण्‍डारण किया जायेगा। इसी प्रकार करकबेल और सालीचौका डबल लॉक केन्‍द्र में डीएपी के विकल्‍प के रूप में 20:20:0:13 करकबेल 155 मी.टन एवं सालीचौका में 174 मी.टन. उपलब्‍ध है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों में यूरिया और डीएपी प्लस काम्‍प्‍लेक्‍स उर्वरकों का भंडारण है। जिले में डबल लॉक केन्द्र से सभी सहकारी समितियों को यूरिया की आपूर्ति की जा रही है। जो किसान समिति के सदस्य है, वे अपनी- अपनी समितियों से उर्वरक क्रय करें तथा शेष किसान जिले के डबल लॉक केन्द्रों, विपणन सहकारी समिति, एमपी एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के यहां से उर्वरक क्रय कर सकते हैं। जिले में किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुचारू रूप से उर्वरक वितरण के लिए ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था यथाशीघ्र प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने किसानों से कहा है कि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुसंशित मात्रा के अनुसार ही उर्वरकों एवं डीएपी के विकल्प उर्वरकों का उपयोग करें। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे खाद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं खाद मिलने में असुविधा संबंधी सूचना  सुनीता मवासे पटेल के मो.नं. 9131655751 अनुविभागीय कृषि अधिकारी उप संभाग नरसिंहपुर (नरसिंहपुर, करेली एवं गोटेगांव) और अनुविभागीय कृषि अधिकारी उप संभाग गाडरवारा  पूजा पासी के मो.नं. 9827576645 (चीचली, चांवरपाठा व सांईखेड़ा) पर दे सकते हैं।

 

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

6️⃣ राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजन
👉 “31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’,  सरदार पटेल जयंती पर जिले में दौड़ेगी एकता की भावना”

. जिले में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। यह रन फॉर यूनिटी का आयोजन प्रात: 8 बजे से स्टेडियम मैदान नरसिंहपुर से प्रारंभ होगी, जो गांधी चौराहा, एमएलबी स्कूल, सुभाष पार्क, बीएसएनएल ऑफिस के सामने से होते हुए वापस स्टेडियम मैदान नरसिंहपुर में समाप्त होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर ने प्राचार्य, प्रभारी एनसीसी व एनएसएस अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को रन फॉर यूनिटी में समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र- छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता के लिए कहा है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!