नरसिंहपुर / 3 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों की ई- केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश
जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि मंडल एलपीजी इंडियन ऑयल कॉपार्रेशन लिमिटेड जबलपुर द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन धारी लाभार्थियों के शतप्रतिशत ई- केवायसी पूर्ण कराने के संबंध में जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित किया गया है।
जिसके तहत जिले में संचालित गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि अपनी- अपनी गैस एजेंसी अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के गैस कनेक्शनधारी परिवारों एवं उनके सदस्यों की सूची का प्रिंटआउट निकालकर गैस एजेंसी में चस्पा कराएं। साथ ही एक- एक सूची संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पीडीएस की उचित मूल्य की दुकान के विक्रेताओं को उपलब्ध कराएं। इससे जिन हितग्राहियों की ई- केवायसी पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें ग्राम पंचायत के सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं के माध्यम से भी ई-केवायसी कराने के संबंध में सूचना दी जा सके। साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी गैस कनेक्शनधारी परिवार एवं उनके सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपनी गैस एजेंसी में जाकर आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं बैंक खाता उपलब्ध कराकर शीघ्र ई-केवायसी पूर्ण कराएं।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही लाभांवित होंगे, सहायक संचालक मत्स्योद्योग बबीता चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान वर्ष 2025- 26 से वर्ष 2028- 29 तक जिले के चयनित 73 ग्रामों में निवासरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति, समूह, समिति मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इस अभियान में अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति मत्स्य विक्रय के लिए मोटर साईकिल विथ आईस बॉक्स, मत्स्य पालन के लिए पौण्ड बॉयोफ्लोक, स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण आदि के लिए जिला पंचायत नरसिंहपुर के परिसर में स्थित सहायक संचालक मत्स्योद्योग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित इकाई का 90 प्रतिशत एवं समूह एवं समिति की स्थिति में शतप्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉प्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान का मास्टर ट्रेनरों के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग नरसिंहपुर ने बताया कि प्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के जनजातीय समुदाय के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित कराए जाने के लिए नियुक्त ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का दूसरे दिवस का प्रशिक्षण सुविजिता होटल नरसिंहपुर में बुधवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आदिवासियों के समक्ष उनके ग्रामों में जाकर, उनके साथ मिलकर, उनकी समस्याओं को सुनना, समस्याओं का आंकलन करना एवं आदिवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण कर उन्हें लाभांवित करना है, जिसे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से स्पष्ट किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में संभागीय आयुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जबलपुर संभाग, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग नरसिंहपुर, क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग, श्री विपिन लाड जिला पंचायत और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे। संभागीय उपायुक्त ने सभी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को संबोधित किया।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 वार्षिक साधारण सभा की बैठक 4 सितम्बर को शाम 5 बजे से होगी****
नरसिंहपुर**, 03 सितम्बर को भारतीय रेडक्रास सोसायटी नरसिंहपुर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक गुरूवार 4 सितम्बर को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। पूर्व में यह बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की जानी थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर उक्त बैठक सायं 5 बजे से आयोजित की जाएगी। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पदेन सचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी नरसिंहपुर ने उक्त बैठक में सभी सदस्यों को उपस्थित रहने को कहा है!








