नगर में हेलमेट का आतंक, अतिक्रमण पर प्रशासन मौन!

नरसिंहपुर / 23 अगस्त 2025

नगर की सड़कों का हाल बेहाल है। चार पहिया और दो पहिया वाहन रेंगते हैं, जाम में पैदल चलने वाला भी आगे निकल जाता है। मगर जिम्मेदार प्रशासन को यह सब नहीं दिखता, उन्हें तो बस जिले में “हेलमेट का फरमान” लागू करना है। आदेश जारी कर दिया गया है कि हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं!

लेकिन सच्चाई यह है कि शहर का असली दमघोंटू संकट अवैध कब्जा और अतिक्रमण है।

मेन रोड और गुरुद्वारा रोड पर हालात ऐसे हैं कि आम जनता का गुजरना मुश्किल हो गया है।

चौपाटी क्षेत्र में तो दबंगई की हद हो गई,नगर पालिका की नाली और पेशाबघर के बगल में रातों-रात टीन का टपरा रखकर कब्जा कर लिया गया। कल टपरा है, तो आने वाले दिनों में दुकानें भी होंगी और जाम भी।

दुकानदारों की मनमानी और अवैध पार्किंग से गुदरी–श्यामटाकीज से पुराने बस स्टैंड तक का रास्ता भी अतिक्रमण की गिरफ्त में है।

 

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन कभी इन अतिक्रमणों पर भी उतनी ही सख्ती दिखाएगा जितनी जनता पर हेलमेट के नाम पर दिखाई जा रही है? या फिर आम जनता यूं ही दबंगों के कब्जे और जाम की यातना झेलती रहेगी?

 

📹 रातों रात चौपाटी की दीवार से लगाकर नाली पर किए गए अवैध कब्जे का छायाचित्र प्रशासन की आंखें खोलने के लिए काफी है!

ये तो सिर्फ एक तरफ का यातायात है,  और अवैध अतिक्रमण हैं. पूरे शहर का आलम यहीं है…

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!