नगर का नया बस स्टैंड बना शर्म का अड्डा! यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी, जानवरों का डेरा, यात्रियों की जान जोखिम में!

नरसिंहपुर / 7 अक्टूबर 2025

नरसिंहपुर नगर का नया बस स्टैंड “नया” नाम का, हाल सबसे बदतर!
यहां बने यात्री प्रतीक्षालय में सफाई का नामोनिशान नहीं, चारों ओर गंदगी, कीचड़ और बदबू का साम्राज्य है। पानी की टंकी तक गंदी पड़ी है, जिससे यात्रियों को साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा।

सबसे खतरनाक हाल यह कि प्रतीक्षालय अब आवारा पशुओं का अड्डा बन चुका है , सांड कुत्ते आदि अंदर तक घूमती रहते हैं। यात्री उन्हीं के बीच बैठने को मजबूर हैं। कई बार सांडों के हमले जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों की जान पर बन आती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। जहां यात्रियों को आराम और सुरक्षा मिलनी चाहिए, वहां डर और गंदगी ने कब्जा कर लिया है।

👉 प्रशासन कब जागेगा?
👉 क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होगी?

#बसस्टैंड_की_दुर्दशा #प्रशासन_सवालों_के_घेरे_में #सफाई_का_दावा_फेल

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!