नगरपालिका की नौ सदस्यीय निगरानी टीम पर उठे सवाल, एक सदस्य की निजी संस्था पर 38 लाख का कर बकाया!”

 

नरसिंहपुर / 25 दिसंबर 2025

नरसिंहपुर | नगर पालिका नरसिंहपुर में कर्मचारियों की हड़ताल को आज नौवां दिन हो गया है। वेतन भुगतान न होने से कर्मचारियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है और सब्र का बांध टूटने की स्थिति बनती जा रही है।

इसी बीच नगर पालिका में कर वसूली की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिनांक 22 दिसंबर को पार्षदगण, अधिकारी एवं अध्यक्ष की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगरपालिका में जमा होने वाले विविध करों की वसूली में हो रही अनियमितताओं की जांच की जाएगी तथा वर्षों से कर बकाया रखने वाले बड़े करदाताओं से सख्ती के साथ वसूली की जाएगी। साथ ही, कर जमा न करने वालों के नाम सार्वजनिक करने जैसे निर्णय भी पारदर्शिता के उद्देश्य से लिए गए।

इन सभी प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए नगर पालिका द्वारा एक नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसका दायित्व कर वसूली एवं उसमें हो रही संभावित अनियमितताओं पर नजर रखना है।

हालांकि, प्राप्त जानकारी एवं विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इसी नौ सदस्यीय समिति के एक सदस्य, जिनकी एक निजी शिक्षा संस्था संचालित है, पर नगर पालिका का लगभग 38 लाख रुपये का कर बकाया बताया जा रहा है? यह तथ्य सामने आने के बाद समिति की पारदर्शिता को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

👉 नोट: कर वसूली से संबंधित दस्तावेज (पीडीएफ) पोलखोल के पास सुरक्षित हैं। फिलहाल संबंधित व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, इस उम्मीद के साथ कि वे स्वयं आगे आकर शीघ्र बकाया राशि जमा कर नगर के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। संभव है कि किसी कारणवश समय पर कर जमा न हो पाया हो, लेकिन नगर विकास में सभी का योगदान आवश्यक है।

नगर हित में अपेक्षा है कि इस संकेत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बकाया शीघ्र जमा किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों कायम रह सकें।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!