नई दिल्ली / 27 अक्टूबर 2025
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत जल्द होने जा रही है। निर्वाचन आयोग (ECI) सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 की शाम संवाददाता सम्मेलन कर अभियान का औपचारिक ऐलान करेगा।
चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, SIR अभियान का पहला चरण सोमवार से ही शुरू होगा। इस चरण में 10 से 15 राज्यों को शामिल किया गया है, जिनमें वे राज्य भी हैं जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
इस अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा, नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और पुराने या त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को सुधारने की प्रक्रिया चलेगी। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।








