“दीपावली पर दुकानदार से वसूली का वीडियो वायरल, विलथारी में सत्ता का नशा चढ़ा सरपंच परिवार पर”!

नरसिंहपुर / 20 अक्टूबर 2025

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत विलथारी में सरपंच पति और पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पर दिवाली पर्व के अवसर पर बर्तन दुकानदार से जबरन टैक्स वसूली का आरोप लग रहा है।

वायरल वीडियो में दोनों व्यक्तियों को दुकानदार से गंदी-गंदी गालियां देते और दुकान से बाहर निकालने की धमकी देते हुए स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से चल रही दबंगई का हिस्सा है, जिससे छोटे व्यापारी भयभीत हैं।

वहीं, मामले की जानकारी सामने आने के बाद तेंदूखेड़ा पुलिस प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि तथ्य सामने आने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

💬 स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!