दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद सतर्क हुई नरसिंहपुर पुलिस, स्टेशन–बस स्टैंड पर डॉग स्क्वाड की सघन चेकिंग!”

 

नरसिंहपुर / 10 नवंबर 2025
दिल्ली में सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर–1 पर हुए आई-20 कार ब्लास्ट के बाद प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है। ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत और लगभग 30 लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है। कार की डिक्की में हुए  उच्च तीव्रता ( high intensity) विस्फोट की चपेट में आसपास खड़ी कई वाहन भी प्रभावित हुए, मृतकों का आंकडा बढने की संभावना है. गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंचे हैं!

👉 घटना के मद्देनज़र नरसिंहपुर पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर डॉग स्क्वाड की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम द्वारा यात्रियों, पार्किंग एरिया और संदिग्ध स्थानों की विस्तृत जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान जारी है!

पुलिस ने नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!