दंतेवाड़ा में नक्सली हमला,11 जवान हुए शहीद।

रायपुर।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर नक्सलियों ने एक बड़ा हमला किया। दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों की गाड़ी को विस्फोट से उड़ा दिया गया। इसमें ड्राइवर समेत 10 जवान शहीद हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख जताते हुए नक्सलियों को अंजाम तक पहुंचाने की हुंकार भरी है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी बघेल से बात कर हालात की जानकारी ली है।

फंसे हुए जवानों को लेने जा रही थी डीआरजी की टीम।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। बुधवार को बारिश होने की वजह से वे फंसे हुए थे। डीआरजी की टीम फंसे जवानों को लेने प्राइवेट वाहन से जा रही थी, जब ये हमला हुआ।

नक्सलियों को पहले से थी जानकारी।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों को पहले से ही डीआरजी टीम के आने की सूचना थी। इसलिए उन्होंने योजना बनाकर ब्लास्ट किया है। शहीद हुए सभी जवान डीआरजी के हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस हमले के लिए जिम्मेदार नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!