नरसिंहपुर / 15 अक्टूबर 2025
दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया
मिष्ठानों व खाद्य पदार्थों के लगभग 16 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए
नरसिंहपुर**, कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशों के परिपालन में दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री सारिका दुबे एवं कविता राठौर ने सिंहपुर, करेली व राजमार्ग तेंदूखेड़ा में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न मिठाई की दुकानों, खोबा विक्रेता व अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दूध एवं मावा, दही, घी, मिठाई, दूध एवं खोवे से बनी विभिन्न प्रकार की मिठाईयॉ, छैना के रसगुल्ले, बेसन के लड्डू आदि के लगभग 16 नमूनों को संग्रहीत किया गया। संग्रहीत नमूनों की जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस दौरान खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सामग्री ढंककर रखने, स्वच्छता पूर्वक और गुणवत्तापूर्ण मिठाईयों का विक्रय करने के निर्देश दिए। विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 रोजगार/ स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन 27 अक्टूबर को गोटेगांव में
नरसिंहपुर**, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र नरसिंहपुर युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार/ स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन शासकीय ठाकुर निरंजन सिंह महाविद्यालय गोटेगांव में 27 अक्टूबर 2025 को प्रात: 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मेले के दौरान स्वरोजगार योजनान्तर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए उपलब्ध कराए गए ऋण का वितरण एवं निजी क्षेत्र के फर्म/ कंपनियों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराए गए आवेदकों को ऑफर लेटर का वितरण किया जाएगा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 समस्त प्राथमिक शालाओं में सामुदायिक सहभागिता से होंगे एफएलएन मेले का आयोजन
नरसिंहपुर**, परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि जिले की प्रत्येक शासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेले का आयोजन तीन चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण एफएलएन मेले का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को किया जायेगा। प्रत्येक शाला में माता- अभिभावक समूह का गठन शाला स्तर पर किया जाकर निर्देशानुसार निर्धारित मासिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेला आयोजन की पालकों और समुदाय को पूर्व सूचना प्रदान करते हुए अनिर्वायत: आमंत्रित किया जाए। साथ ही बसाहट की ऑगनबाड़ी को सूचना दें कि वह भी बच्चों के साथ उक्त मेले में सहभागिता करें। मेला दिवस के पूर्व डाइट स्तर पर जिले के समस्त जनशिक्षकों को एक दिवसीय उनमुखीकरण 25 से 29 अक्टूबर के मध्य आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूर्व सत्रों की भांति प्रथम संस्था के वॉलिन्टयर उन्मुखीकरण में सहयोग हेतु उपस्थित रहेंगे। आयोजन के पूर्व मेलों का प्रचार-प्रसार प्रत्येक स्तर पर किया जाए। प्रचार-प्रसार हेतु पत्र के साथ संलग्न किए गए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी कराया जाए।







