नरसिंहपुर / 2 सितंबर 2025
1️⃣ ठा. कपिल सिंह लोधी राजपूत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
👉 ठा. कपिल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
नरसिंहपुर। विगत दिवस भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन संपन्न हुआ।उक्त बैठक के संगठन विस्तार कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले के ग्राम कुमरोड़ा निवासी ठा.कपिल सिंह को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव गंगा चरण सिंह राजपूत एवं मध्यप्रदेश के लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया ने आगामी समय में मध्यप्रदेश में लोधी समाज सभी जिलों में संगठन के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की।ठा. कपिल सिंह की इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों एवं मित्रों ने सामाजिक बंधुओ ने बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
2️⃣ एसपी ऋषिकेश मीना ने मुंगवानी थाने का किया औचक निरीक्षण, दी सख्त चेतावनी
👉 पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने अचानक थाना मुंगवानी का दौरा किया।
➡️ निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और व्यवस्थाओं की जांच की गई।
➡️ पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
➡️ किसी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी।
पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना द्वारा मंगलवार की दोपहर को थाना मुंगवानी का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हे सुना गया एवं थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु निर्देश दिए गए :
⏺️ निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और व्यवस्थाओं की जांच की गई।
⏺️ पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
⏺️ किसी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी।
⏺️ आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और समाधान में पारदर्शिता बरतने के निर्देश।
⏺️ थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की उपलव्धता की जानकारी ली।
⏺️ हवालात की स्थिति और बंदियों के रखरखाव की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों को डियूटी के दौरान किसी भी प्रकार की चूक एवं लापरवाही न बरतने हेतु चेतावनी देते हुए कर्तव्य निर्वाहन के दौरान अनुशासन में रहने हेतु समझाया गया।
3️⃣ रानी अवंती बाई लोधी जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, तेंदूखेड़ा में हुआ भव्य आयोजन
👉 रानी अवंती बाई का जन्मदिन मनाया गया बड़े हर्ष उल्लास से पूर्व राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक हुए शामिल!
रानी अवंती बाई लोधी की जयंती को लोधी समाज के द्वारा जन्म जयंती पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है किसी के चलते आज नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा मंडी प्रांगण में रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव मनाया गया इस दौरान क्षेत्र की क्रांतिकारी राजा डिलन शाह नरवर साहब को भी याद किया गया और इस दौरान उपस्थित लोगों ने आज के युवाओं को उनके बलिदान के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे देश की हर क्रांतिकारी को हमें याद करना चाहिए और उन्होंने अंग्रेजों से किस प्रकार लड़ाई लड़कर हमें आजादी दिलाई इसका हमें बोध होना चाहिए इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल और पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे,,,,,











