ट्रेन में बीमार हुए दो बच्चों का नरसिंहपुर स्टेशन पर तत्काल इलाज!

नरसिंहपुर
दिनांक 13 अगस्त 2025 को ट्रेन संख्या 09032 में सफर कर रहे दो बच्चे यात्रा के दौरान बीमार हो गए। पिंकी देवी की 7 वर्षीय बेटी (कोच S7, सीट 15) को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हुई, जबकि गुंजन के 11 वर्षीय बेटे (कोच S9, सीट 76) को सर्दी, खांसी और बुखार था।
यात्रियों के स्वास्थ्य संबंधी सूचना डिप्टी से कमर्शियल को मिलने पर, ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचते ही रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने तुरंत जांच कर दोनों बच्चों का इलाज किया और आवश्यक दवाएं दीं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!