जैन मंदिर छत्र चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा!”

 

नरसिंहपुर  | 13 दिसंबर 2025
जिले  के

गाडरवारा स्थित दिगम्बर तारणतरण चैत्यालय जैन मंदिर से हुई चांदी के छत्र चोरी की घटना का नरसिंहपुर पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राकेश जैन निवासी गाडरवारा ने 5 दिसंबर 2025 को थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने जैन मंदिर में वेदी पर स्थापित चांदी के छत्र चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य एकत्र कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पीछे गाडरवारा से संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने जैन मंदिर के दरवाजे की सांकल तोड़कर मंदिर में रखे चांदी के तीन छत्र चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी सुमित उ सीताराम कोरी निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 16 हजार रुपये कीमत के तीन चांदी के छत्र बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चैबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल एवं करन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!