जिला एक, कलेक्टर एक, तो दो तस्वीरें क्यों? सफाईकर्मियों की हड़ताल पर चुप प्रशासन!”

नरसिंहपुर, 21दिसम्बर 2025।
कलेक्टर रजनी सिंह ने शुक्रवार को करेली नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण कर सीसी रोड, संजीवनी क्लीनिक, दीनदयाल रसोई, पानी की टंकी, पार्क एवं आवास योजना से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

👉 दूसरी ओर इसी जिले के नरसिंहपुर नगर पालिका क्षेत्र में सफाईकर्मी पिछले पांच दिनों से वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन अब तक न तो उनसे कोई प्रत्यक्ष संवाद हुआ है और न ही प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट आश्वासन सामने आया है।

हड़ताल के चलते शहर में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई इलाकों में गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके बावजूद सफाईकर्मियों की समस्याओं पर प्रशासनिक स्तर पर गंभीर पहल न होना सवाल खड़े करता है।

जिला एक है, प्रशासन एक है और कलेक्टर भी एक, तो फिर करेली में निरीक्षण और नरसिंहपुर में उपेक्षा की दो अलग-अलग तस्वीरें क्यों दिखाई दे रही हैं?

सफाईकर्मियों की जायज़ मांगों पर प्रशासन की चुप्पी अब शहर में चर्चा का विषय बनती जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!