जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में बादल फटने की घटना ने धराली जैसी भयावह स्थिति पैदा कर दी। तेज़ बारिश और अचानक आए पानी के सैलाब से कई घर बह गए और भारी तबाही मची। अब तक 15 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है। इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।








