भोपाल के वीआईपी रोड पर हादसा,सीएम शिवराज ने घायलों की करवाई मदद।
भोपाल। आज भोपाल में एक मानवीय संवेदना का दृश्य देखने को मिला । हुआ यूं कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले के गुजरते समय आज सुबह एक एक्सीडेंट की घटना हुई तो मुख्यमंत्री ने तुरंत काफिले को रुकवाया और दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में डरे सहमे दो युवकों को देखकर वे उनके पास गए और उन्हें सांत्वना दी और तुरंत अस्पताल भिजवाया।
घटना में आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में स्मार्ट पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद लालघाटी में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। जब उनका काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था तो कुछ लोग भीड़ लगाकर खड़े थे और दो युवक नए कपड़े पहने हुए थे लेकिन दर्द से कराह रहे थे और उनके पास ही एक कार उल्टी अवस्था में दुर्घटना ग्रस्त पड़ी हुई थी,तब सीएम शिवराज सिंह ने काफिला रुकवाया और उन युवकों के पास पहुंचे।
घायलों में एक खानूगांव का साजिब था तो दूसरा उसका मित्र था। दोनों आज ईद का त्यौहार मनाने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे उसी वक्त दुर्घटना के शिकार हो गए। सीएम ने अपने सुरक्षाकर्मियों को दोनों युवकों को अस्पताल भिजवाकर इलाज के लिए कहा।








