जबलपुर में दिनदहाड़े बड़ी बैंक डकैती!

मध्य प्रदेश 11 अगस्त 2025 जबलपुर में एक प्राइवेट बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 12 किलो सोना और 5 लाख रुपये नगद लूट लिए। कुल मिलाकर लगभग 5 करोड़ रुपये की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शहर व आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला इलाके में सोमवार सुबह करीब 11 बजे लुटेरों ने इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक को निशाना बनाया। कट्टा दिखाकर बैंक कर्मचारियों को धमकाते हुए बदमाशों ने मात्र 15 मिनट में 10 किलो सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, छह युवक तीन बाइकों पर सवार होकर बैंक पहुंचे। बाहर बाइक खड़ी कर एक-एक कर अंदर घुसे और पहले बैंक की गतिविधियां देखते रहे। इसके बाद कट्टा निकालकर अधिकारियों व कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देने लगे। लुटेरों के जाते ही बैंक अधिकारियों ने खतरे का सायरन बजाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। जिलेभर में नाकाबंदी कर जबलपुर, कटनी, मंडला और डिंडोरी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!