भोपाल/ बालाघाट / 16 दिसंबर 2025
बालाघाट पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने जंगलों में छिपाकर रखी गई ₹11,57,385 की नकद राशि बरामद की है।
पुलिस के अनुसार यह रकम नक्सली संगठन की गतिविधियों, नेटवर्क संचालन और अवैध कार्यों के लिए एकत्र की गई थी। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान जंगल के अंदर सुरक्षित स्थान पर छिपाई गई नकदी को जब्त किया गया।
इस कार्रवाई से नक्सलियों की आर्थिक रीढ़ पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लगातार कार्रवाइयों से नक्सली नेटवर्क कमजोर होगा और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
पुलिस ने इस सफल अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।
#DrMohanYadav #SPBalaghat #JansamparkMP









