छात्रों की गुंडागर्दी:परीक्षा के बाद दो समूहों में विवाद, चाकू लगने से पांच घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में सोमवार दोपहर बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों के दो समूह आपस में भिड़ गए। एक समूह ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पांच छात्र चाकू लगने से जख्मी हो गए। 12वीं कक्षा के पांचों छात्रों को चाकू लगने के बाद जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। दयालपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल झगड़े के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार कुछ लड़कों की पहचान कर ली गई है। वारदात के समय सभी छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में थे।

Source link

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!