ग्राम बौछार में मारपीट से व्यक्ति कोमा में, बेटी ने SP से लगाई गुहार, बोली “बस इंसाफ चाहिए”!

नरसिंहपुर/
थाना ठेमी क्षेत्र के ग्राम बौछार में 21 अक्टूबर की रात हुई मारपीट की घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। अर्जुन गोंड पर प्रदीप, दीपक, धीरज और शंकर ठाकुर ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चले गए।

परिजनों ने अर्जुन को पहले जिला अस्पताल नरसिंहपुर और बाद में हालत नाजुक होने पर जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

घायल की बेटी सुशीला गोंड ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके पिता पर हमला करने के साथ परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सुशीला ने कहा — “मेरे पिता कोमा में हैं, हमें सिर्फ न्याय चाहिए, लेकिन ठेमी पुलिस ने कार्रवाई में देरी की।”

सुशीला मंगलवार को फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं गांव में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

इस संबंध में ठेमी थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि “मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।”

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!