गाडरवारा दहला – युवक के साथ बर्बरता, काट डाला प्राइवेट पार्ट!

नरसिंहपुर / 1 अक्टूबर 2025

नरसिंहपुर। गाडरवारा के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  प्राप्त जानकारी अनुसार   25 वर्षीय युवक  को बीच सड़क पर हेलमेटधारी ने रोका और उसी समय फोरव्हीलर से आए बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया।

बदमाश युवक को जबरन झाड़ियों में घसीटकर ले गए और वहां मारपीट करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को बेरहमी से काट डाला। खून से लथपथ हालत में युवक को पहले गाडरवारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर किया गया।

इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों और समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!