क्या गुंडा बनेगा रे… गुटखा के पैसों पर गुंडागर्दी! पुलिस ने निकाला जुलूस, उठक-बैठक लगवाकर सिखाया कानून का पाठ!”

नरसिंहपुर | 13 मार्च 2026
जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र  में किराना दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार सड़कों पर जुलूस निकालकर सबक सिखाया। गुरुवार को पुलिस ने चारों युवकों को गांव में घुमाते हुए उठक-बैठक लगवाई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संदेश दिया गया।

गौरतलब है कि इस घटना को “Polkhol Newz” ने 11 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी।

जानकारी के अनुसार कुम्हराखेड़ा निवासी राकेश नेमा अपनी दुकान अक्षय किराना भंडार पर बैठे थे। इसी दौरान चार युवक दुकान पर पहुंचे और राजश्री गुटखा लेने के बाद जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे तो वे भड़क गए। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने  दुकान के अंदर घुसकर राकेश नेमा के साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ कर दी।

 

घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें कुछ युवक दुकानदार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पीड़ित राकेश नेमा ने मामले की शिकायत गोटेगांव थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी कार्रवाई के तहत 12 मार्च गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर  जुलूस निकाला और सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाकर चेतावनी दी, और मामला दर्ज किया!

इस कार्रवाई को लोगों ने कानून का सख्त संदेश बताते हुए सराहा है।

Polkhol Newz
निष्पक्ष • निर्भीक 📰

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!