नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह ने समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की
नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी समय सीमा पत्रकों का निराकरण समय सीमा में करें, विभागीय समन्वय वाले प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी अधिकारी आपस में चर्चा कर निराकरण करे। जिससे समय सीमा के पत्रकों का निपटारा हो सके। कलेक्टर रजनी सिंह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में समय सीमा पत्रकों की समीक्षा कर रही थी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर रजनी सिंह ने बैठक में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम तथा बरमान घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्य योजना के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने बरमान घाट में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था, घाटों की मरम्मत, सुरक्षात्मक उपाय, लाइटिंग व्यवस्था, नदी की गहराईयों में जाने से रोकने हेतु चैन लगाने की कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में परंपरागत वनाधिकार अधिनियम के अनुसार सामुदायिक और व्यक्तिगत दावों का निराकरण करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और बड़ी गौशालाओं के निर्माण की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई।
कलेक्टर रजनी सिंह ने ई- श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। शिक्षा विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समग्र एवं आधार में हुई त्रुटियों का भी सुधार करने को कहा। बैठक में सिकलसेल बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका उपचार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर रजनी सिंह ने बैठक में विभिन्न विभागों को निर्माण कार्य हेतु आवंटित भूमि संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। चिन्हांकित हेलीपैड स्थलों का निरीक्षण कर हेलीपैड निर्माण संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी प्रकार से गिरदावरी पोर्टल की भी समीक्षा की। नेशनल हाई-वे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई भूमि को रिकार्डों में अपडेट करने के निर्देश दिए। विवाह एवं अन्य समारोह के दौरान डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को शासन द्वारा निर्धारित समय तक ही बजाने की अनुमति प्रदान करने करें। उन्होंने उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने इसी प्रकार से जिला परिवहन अधिकारी को स्कूली और यात्री बसों सहित समस्त वाहनों की नियमित रूप से चैकिंग करने के निर्देश दिए।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 जिले में निर्धारित दर पर ही उर्वरकों का विक्रय करें, उल्लंघन की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जाएगी
जिले में किसानों के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण उपलब्ध है
किसान भाई मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुसंशित मात्रा अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग कर
कलेक्टर रजनी सिंह के मार्गदर्शन में जिले में किसानों के लिए लगातार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। रबी वर्ष 2025-26 में वर्तमान में जिले में 4915 मी. टन यूरिया, 2394 मी. टन डीएपी, काम्पलेक्स 5314 मी. टन और एसएसपी 7643 मी. टन का भंडारण किया गया है। अद्यतन स्थिति में यूरिया 3714 मी.टन, डीएपी 1046 मी. टन, एनपीके 1770 मी.टन और एसएसपी 6794 मी.टन उपलब्ध है। जिले में लगातार उर्वरकों की रैक प्राप्त हो रही है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि इफको डीएपी प्लस एनपीके 3084 मी.टन 28 अक्टूबर 2025 को नरसिंहपुर रैक प्वाइंट पर लगने वाली है, जिसका शासन द्वारा निर्धारित अनुपात भण्डारित किया जायेगा। जिले के डबल लॉक केन्द्र (मार्कफेड) में 1097, पैक्स (समितियां) में 1100, एमपी एग्रो में 116 और निजी विक्रेता में 771 मी. टन डीएपी प्लस एनपीके का भंडारण प्रस्तावित है। डबल लॉक केन्द्र (मार्कफेड) में 464 मी. टन यूरिया, 27 मी. टन डीएपी, 837 मी. टन एनपीके व 2259 मी. टन एसएसपी, पैक्स (समितियों) में 2012 मी. टन यूरिया, 597 मी. टन डीएपी व 259 मी. टन एनपीके, एमपी एग्रो में 10 मी. टन डीएपी और निजी विक्रेताओं में 1056 मी. टन यूरिया, 422 मी. टन डीएपी, 674 मी. टन एनपीके व 4505 मी. टन एसएसपी भंडारित है। जिले में डबल लॉक केन्द्र से सभी सहकारी समितियों को यूरिया की आपूर्ति की जा रही। जो किसान समिति के सदस्य है, उर्वरक वे अपनी- अपनी समितियों से उर्वरक क्रय करें तथा शेष किसान जिले के डबल लॉक केन्द्रों, विपणन सहकारी समिति एमपी एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के यहां से उर्वरक क्रय कर सकते हैं।
उन्होंने जिले के किसानों से कहा है कि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुसंशित मात्रा अनुसार ही उर्वरको एवं डीएपी के विकल्प उर्वरकों का उपयोग करें। किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं खाद मिलने में असुविधा संबंधी सूचना सुनीता मवासे पटेल मो.नं. 9131655751 अनुविभागीय कृषि अधिकारी उपसंभाग नरसिंहपुर (नरसिंहपुर, करेली एवं गोटेगांव) और अनुविभागीय कृषि अधिकारी उपसंभाग गाडरवारा पूजा पासी मो.नं. 9827576645 (चीचली, चॉवरपाठा, सांईखेडा) पर दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिला कृषि प्रधान जिला है। जिले में रबी 2025-26 में गेहूं, चना, मसूर, मटर, गन्ना एवं सरसों आदि फसलें 3 लाख 21 हजार हेक्टेर में बोनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वर्तमान में किसानों द्वारा बुवाई का कार्य सतत जारी है।








