नरसिंहपुर / 19 अक्टूबर 2025
कलेक्टर ने शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का किया भ्रमण****
कलेक्टर ने बच्चों को उपहार स्वरूप मिठाईयां, पटाखे कपड़े वितरित किए
कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीयता के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाएं पूंछी
नरसिंहपुर रजनी सिंह रविवार को दीपावली के शुभ अवसर पर नरसिंहपुर में संचालित शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का भ्रमण किया। उन्होंने नरसिंहपुर में संचालित राजराधा बाल गृह, सृजन वात्सल्य शिशु गृह और किशोर न्याय बोर्ड सम्प्रेक्षण गृह का भ्रमण किया। उन्होंने इन संस्थाओं में निवासरत बच्चों को मिठाईयां, पटाखें, कपड़े, फलों की टोकरी आदि वितरित किए। कलेक्टर ने सभी संस्थाओं में निवासरत बच्चों को अच्छे भविष्य एवं सुख समृद्धि की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के आत्मीयता से संवाद कर उनकी जिज्ञासाएं पूछी। इस दौरान कलेक्टर ने संस्थाओं को बच्चों की देखरेख और उनकी पढ़ाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राधेश्याम वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी सौनिध्य सराठे, शासकीय व अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक/ प्रबंधक व अन्य स्टाफ मौजूद था।
कलेक्टर रजनी सिंह ने सभी बच्चों से आत्मीयता के साथ दीपावली पर्व और इससे संबंधित अन्य प्रश्न पूछे। बच्चों ने भी इन प्रश्नों के उत्तर दिए। कलेक्टर ने दीपावली पर्व का महत्व और दीपावली पर्व क्यों मनाते हैं, इसके बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता के साथ पूछा कि आप कौन सी कक्षा में पढ़ाते हैं और बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। कलेक्टर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आईटीआई और अन्य रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करें। दीपावली पर्व पर संस्थान के बच्चों ने अपने हाथों से आकर्षक दीपक तैयार कलेक्टर को प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रजनी सिंह ने बाल देखरेख संस्थाओं में कम उम्र के बच्चों और स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने सृजन वात्सल्य शिशु गृह में दत्तक गृहण के प्रकरणों की जानकारी ली। निराश्रित बच्चों को शिशु गृह के माध्यम से पुनर्वासित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सम्प्रेक्षण गृह में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग से समन्वय कर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की तैयारी के लिए योग्य शिक्षकों को अंशकालिक रूप से सेवा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि बच्चों के बोर्ड परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो सके।.
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 कलेक्टर रजनी सिंह ने वृद्धाश्रम बरमान का किया निरीक्षण
वृद्धजनों को उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी****
नरसिंहपुर**, रजनी सिंह ने जिले के बरमान स्थित वृद्धाश्रम का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निवासरत वृद्धजनों से आत्मीयता से संवाद कर उनकी समस्याएं पूछी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने आश्रम की व्यवस्थाओं, वृद्धजनों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण कर चश्मा प्रदान करने और भरण- पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने वृद्धजनों को उपहार और मिठाईयां देकर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने यहां पौधरोपण भी किया।
निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजनकल्याण विभाग के कुलदीप कौरव, आश्रम प्रबंधक दुबे और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 जिले की गौशालाओं में 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजन किया जाएगा*
नरसिंहपुर**, गोवंश भारतीय जीवन पद्धति का प्रमुख उपागम है तथा कृषि प्रधान समाज में पशुपालन एक आवश्यक अंग रहा है। विगत वर्षों में यंत्रीकरण एवं कृषि में यंत्रीकरण एवं कृषि में वैकल्पिक साधनों के प्रयोग से गोवंश की उपेक्षा परिलक्षित हुई है। ऐसी दशा में प्राकृतिक खेती तथा अन्य उपागम के साथ गोवंश की प्रतिष्ठा करना आज की आवश्यकता है।
जिले में कुल 81 मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना अंतर्गत निर्मित गौ सेवा केंद्र हैं, जबकि 11 अन्य गौशालाएं हैं, जिनका संचालन एनजीओ अथवा अन्य संस्थाएं करती हैं। बुधवार 22 अक्टूबर 2025 कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजन है। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 06.26 से 08.42 बजे और शाम को 03.29 से 05.44 बजे के बीच रहेगा। गोवर्धन पूजन सभी गौशालाओं में विधि विधान के साथ किया जाना है। इसके अंतर्गत सभी गौवंशों को विधिवत स्नान, ध्यान कराकर उनको तैयार किया जाए तथा पूजन- अर्चन के साथ विशेष भोज जिसमें हरी घास अथवा खिचड़ा गुड आदि का सेवन कराया जाना जाए। सभी गौवंशों को चारागाह, जंगल अथवा ग्राम के मुख्य मार्ग पर भ्रमण के लिए भी निकाला जाना चाहिए, जिससे उनकी महत्वता स्थापित हो सके। ऐसी गौशालाएं जिनमें अभी तक गोवंशों को रखा नहीं गया है, वहां भी समारोह पूर्वक गौवंशों को रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस उपलक्ष्य में गौशालाओं में कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। गोवर्धन पूजन में सांसद, विधायकगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, स्वयं सेवी संगठन, ग्राम पंचायत पदाधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, संचालक समूह और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाए। भारतीय जीवन में तथा कृषि में गोवंशों के महत्व का प्रतिपादन तथा उन्हें वर्तमान परिस्थितियों में कैसे उपयोगी बना सकते हैं, ऐसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा की जा सकती है। संचालक अपने स्तर से कार्यक्रमों की योजना कर सकेंगे।
इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी सरपंच, सचिव, सभी गौशाला संचालकों की स्वसहायता समूह/ एनजीओ को गोवर्धन पूजन के संबंध में आवश्यक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है।












