कर वसूली पर सख्त नगर पालिका, बकायादारों की अब खैर नहीं नरसिंहपुर नगर पालिका की बैठक में बड़ा फैसला, 9 सदस्यीय निगरानी टीम गठित!”

 

नरसिंहपुर | 22 दिसम्बर 2025 |
नगरीय निकाय नरसिंहपुर की सामान्य सम्मिलन बैठक सोमवार को नगर पालिका परिषद हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम चौहान, पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर पालिका की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने, कर वसूली को पारदर्शी बनाने और कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

वेतन बकाया, कर वसूली बनेगी आधार
मुख्य नगर पालिका अधिकारी  नीलम चौहान ने बताया कि..

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नवंबर 2025 का एक माह का वेतन बकाया..

नियमित एवं स्थायी कर्मचारियों का सितंबर से नवंबर 2025 तक तीन माह का वेतन लंबित..

इन बकाया वेतनों के शीघ्र भुगतान हेतु विशेष कर वसूली अभियान चलाया जाएगा।

बकायादारों और अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख
नगर पालिका ने स्पष्ट किया कि..
संपत्तिकर, जलकर एवं अन्य कर के बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे

अवैध नल कनेक्शन धारकों को 15 दिन में कनेक्शन वैध कराने का अवसर..

आवासीय भवनों में व्यवसाय करने वालों से व्यवसायिक कर वसूली
कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई..

अस्थायी दखलों और अनियमितताओं पर निगरानी

नगर की आय को प्रभावित कर रही बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड,साइकिल स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर फैली अस्थायी दखल,  वसूली प्रभारियों के द्वारा हो रही अनियमितताओं को नियंत्रण के लिए 9 सदस्यीय निगरानी समिति गठित की गई।

यह समिति सुनिश्चित करेगी कि..

अस्थायी दखलों से होने वाली वसूली सही तरीके से नगर पालिका नरसिंहपुर तक पहुँचे!

वसूली  अनियमितताओं पर रोक लगे!

अनियमितताओं को चिन्हित कर उन्हें दूर किया जा सके!

राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे!

समिति इन विषयों पर निरंतर निगरानी रखेगी और आगामी परिषद बैठक में अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

🗣️9 सदस्यीय निगरानी समिति के सदस्य

भारती माखीजा – पार्षद
बबिता जाट – पार्षद
सौरभ ठाकुर – पार्षद
अजय प्रताप पटेल – पार्षद
संतोष चौकसे – पार्षद
अजीत ठाकुर – पार्षद ( उपाध्यक्ष)
बाबी खान – पार्षद
रूद्रेश तिवारी – पार्षद ( नेता प्रतिपक्ष)
राजेश पटेल – आर.आई.
अन्य प्रमुख निर्णय
नामांतरण प्रकरणों को मंजूरी
एकांत पार्क में राष्ट्रकवि स्व. मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा व साहित्यिक पुस्तकालय स्थापना को स्वीकृति
हॉकी टर्फ निर्माण हेतु भूमि आवंटन
चुंगी क्षतिपूर्ति राशि में कटौती न हो, इसके लिए शासन को पत्र भेजने का निर्णय!

🔥 स्पष्ट संदेश:
नगर पालिका ने साफ कर दिया है कि अब अस्थायी दखलों, अनियमित वसूली और कर चोरी पर सख्ती होगी, ताकि नगर की आय बढ़े और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!