नरसिंहपुर।28 जनवरी नरसिंहपुर स्थित कठौतिया
के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक जगदीश राठौर पिता धानू राठौर, निवासी सागर (मकरोनिया), दादा महाराज से पैदल बरमान की ओर जा रहा था जो कि अज्ञात वाहन से घायल हो गया । हादसा सुबह के समय हाईवे पर हुआ, जहां युवक पैदल जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे को फोन पर सूचना मिली कि एक युवक घायल अवस्था में कठौतिया के समीप हाईवे पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की मोबाइल वाहन से शैलेन्द्र तिवारी एवं अभय तिवारी सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को कोतवाली के वाहन से जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया एवं उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है








