उत्तराखंड: रास्ते बंद होने पर धराली में चिनूक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई JCB मशीन!”

उत्तराखंड / 8 अगस्त उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में भूस्खलन और भारी बारिश के चलते सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। हालात से निपटने और मलबा हटाने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से एक JCB मशीन को हवाई मार्ग से धराली पहुंचाया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह कदम आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए उठाया गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मशीन की तैनाती से बंद रास्तों को जल्द खोला जा सकेगा और आपूर्ति बहाल होगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!