इतिहास रचा गोटेगांव खेड़ा ने, किन्नर समाज को मिला सम्मान का अपना मुक्तिधाम!”

नरसिंहपुर / 14 दिसंबर 2025

गोटेगांव खेड़ा (मध्य प्रदेश)।
ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा में किन्नर समाज के लिए प्रदेश का पहला शासकीय मुक्तिधाम निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। यह पहल सामाजिक समावेशन और समान सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

इस पुनीत कार्य के लिए विधायक महेंद्र नागेश द्वारा ₹2 लाख की विधायक निधि स्वीकृत की गई थी। इसके अतिरिक्त आवश्यक शेष राशि सरपंच प्रियंका खेमरिया द्वारा स्वयं के व्यय से वहन कर निर्माण को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया।

मुक्तिधाम के पूर्ण होने पर किन्नर समाज की ओर से लवली मौसी एवं मुन्नी मौसी ने विधायक , महिला सरपंच प्रियंका खेमरिया, एवं समस्त ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मुक्तिधाम किन्नर समाज के लिए गर्व और सम्मान की ऐतिहासिक उपलब्धि है तथा भाजपा सरकार सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर किन्नर समाज ने पूरे गांव को दुआएं और आशीर्वाद दिए, जिससे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। ग्रामीणों ने भी इस पहल को सामाजिक एकता, संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक बताया।

गोटेगांव खेड़ा पंचायत, महिला सरपंच प्रियंका खेमरिया के नेतृत्व में, सामाजिक समावेशन की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!