अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से,गूगल प्ले स्टोर पर एप भी उपलब्ध

जम्मू।शिवभक्तों के लिए बड़ी ख़बर निकल कर आई है।बहुत जल्द अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है।अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस साल एक जुलाई से यात्रा शुरू होगी और 31 अगस्त (62 दिनों) तक चलेगी।अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि यात्रा, मौसम और कई अन्य सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए श्री अमरनाथ जी यात्रा का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है.।

यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन यस बैंक,पंजाब नेशनल बैंक में किए जाएंगे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!