नरसिंहपुर / 22 अगस्त 2025
भोपाल -मध्यप्रदेश प्रदेश में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में नरसिंहपुर की पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका को हटाकर उनकी जगह डॉ. ऋषिकेश मीणा को नया एसपी नियुक्त किया गया है।
पिछले दिनों जिले में अपराधों की बढ़ती घटनाएँ – युवती की सरेआम हत्या, शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला, गोटेगांव गोलीकांड, अवैध शराब व नशे का कारोबार – पूर्व एसपी पर कार्रवाई का कारण बनीं। अब जिलेवासी नए कप्तान से अपराधों पर लगाम लगाने की उम्मीद कर रहे हैं।
👉 डॉ. ऋषिकेश मीणा का सफर
👉मूल निवासी: राजस्थान के दौसा जिले का गाँव हुडला
👉पृष्ठभूमि: किसान परिवार, चार भाइयों में एक, बचपन से पढ़ाई में अव्वल
👉शिक्षा: छोटे सरकारी और निजी स्कूलों से पढ़ाई कर बने एमबीबीएस डॉक्टर
👉उनकी पहली नौकरी दिल्ली की तिहाड़ जेल में डॉक्टर के रूप में हुई, जहाँ उन्होंने कुख्यात अपराधियों का इलाज किया। धमकियों के बावजूद ईमानदारी से काम करते हुए उन्होंने ठाना कि अब आईपीएस बनना है। संकल्प और मेहनत के दम पर पहले ही प्रयास में UPSC पास कर वे 2019 बैच के आईपीएस बने।
👉आईपीएस बनने के बाद उन्होंने ग्वालियर में सीएसपी और इंदौर में डीसीपी रहते हुए बेहतर कार्य किया। अब नरसिंहपुर जिले की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।
👉 मेडिकल बैकग्राउंड होने के कारण उनकी समझ अपराध की जाँच और पुलिसिंग में भी खास साबित होगी। शांतिप्रिय माने जाने वाले नरसिंहपुर में फिलहाल बढ़ते अपराधों को रोकने और शांति बहाल करने की उम्मीद नए कप्तान से है।
💐 पोलखोल परिवार की ओर से डॉ. ऋषिकेश मीणा को शुभकामनाएँ।








