अंबेडकर जयंती पर जिले में अजाक्स पिछडा वर्ग संयुक्त मोर्चा द्वारा धूमधाम से मनाया जायेगा जन्मोत्सव. .
अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भ संविधान निर्माता ,महामानव, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 132 वां जन्मोत्सव , जिला स्तर पर बड़े धूमधाम व भव्य रुप से, अनुसूचित जाति- जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 14 अप्रैल 2023 को तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर में मनाया जा रहा है ।कार्यक्रम की रूप रेखा निम्नानुसार आयोजित है:-14 अप्रैल 2023 को प्रातः 9:00 अंबेडकर पार्क इतवारा बाजार नरसिंहपुर में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, वाहन रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए करेली ,गाडरवारा, ककरा घाट होते हुए दोपहर 2:00 बजे, कार्यक्रम स्थल गल्ला मंडी प्रांगण तेंदूखेड़ा पहुंचेगी ।तत्पश्चात विशाल शोभायात्रा महापुरुषों की झांकियों ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व बाजे-गाजो के साथ तेंदूखेड़ा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। तत्पश्चात दोपहर 4:00 से मंचीय कार्यक्रम शाम 6:00 बजे भंडारा कार्यक्रम एवं रात्रि 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। अतः आप सभी साथियों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
पोलखोल न्यूज़








