अजब-गजब: ‘महावतार नरसिम्हा’ फिल्म देखने से पहले दर्शकों ने उतारे जूते-चप्पल, सिनेमाघर बना मंदिर!

बिहार के पूर्णिया जिले से एक अनोखी और आस्था से भरी खबर सामने आई है। यहां स्थित रूपबानी सिनेमा हॉल में जब ‘महावतार नरसिम्हा’ फिल्म का प्रदर्शन शुरू हुआ, तो दर्शकों ने फिल्म के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करते हुए जूते-चप्पल ऑडिटोरियम के बाहर ही उतार दिए।

फिल्म में भगवान नरसिम्हा के जीवन, अवतार और दिव्यता को भावनात्मक व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है। दर्शकों ने इस फिल्म को मात्र मनोरंजन नहीं, बल्कि धार्मिक अनुभव मानते हुए पूरा वातावरण मंदिर जैसा बना दिया। कई दर्शकों ने सिनेमाघर के अंदर प्रवेश से पहले माथा टेककर भी श्रद्धा अर्पित की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फिल्म भक्तिभाव से ओतप्रोत है और इसे देखना किसी पूजा-पाठ से कम नहीं लगता। इस अद्वितीय दृश्य ने यह साबित कर दिया कि आस्था और सिनेमा का संगम जब होता है, तो वह लोगों के दिलों को छू जाता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!